Nirbhik Nazar

घर के बाहर टहल रही महिला को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

यूपी दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गाजीपुर से करेंगे कमल ज्योति अभियान की शुरुआत

दुर्गावती कैमूर मुबारक अली– दुर्गावती थाना क्षेत्र के जमुरनी गांव में रविवार की अहले सुबह एक 50 वर्षीय महिला की सांप काटने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह करीब पांच बजे घर के बाहर महिला टहल रही थी.तभी घास में छिपा हुआ सर्प ने महिला को दंश लिया दिया.लेकिन उसको ये देख नहीं पाई इन्होंने समझा की कोई कीड़ा काट दिया होगा.

थोड़ी देर के बाद जब शरीर मे बिष का असर होने लगा तो आनन-फानन में परिजन उसे चंदौली जिला के सकलडीहा बाजार में एक निजी क्लीनिक में दवा दिलाने के लिए ले गये जहां पहुंचने के बाद उनकी मौत हो गयी.मृतक महिला काशीनाथ तिवारी की पत्नी मीरा देवी उम्र करीब 50 वर्ष ग्राम जमुरनी थाना दुर्गावती कैमूर की निवासी हैं.

बताया जाता है मृतिका के दो बेटी एक बेटा है जिसमें एक बेटी और एक बेटा की शादी हो चुकी है जबकि एक बेटी की शादी अभी करना बाकी है.घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है.वही गांव में इस बात की जानकारी मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *