Nirbhik Nazar

पहाड़ों की रानी मसूरी में बनेगी 700 करोड़ की लागत से 2.74 किलोमीटर लंबी दो लेन की सुरंग

देहरादून: केंद्र सरकार ने पहाड़ों की रानी मसूरी में शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मॉल रोड से लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के बीच 2.74 किलोमीटर लंबी दो लेन की सुरंग के निर्माण के लिए 700 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी.

गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707 ए पर मसूरी में मॉल रोड से लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी तक 2.74 किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण के लिए 700 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है. वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी ट्वीट कर इस स्वीकृति के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुरंग बनने से मसूरी शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार और आवागमन में सुविधा होगी.

उन्होंने कहा कि सुरंग बनने से इसके आसपास की सडकों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से आम जनता को सुविधा होने के साथ ही आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्यों में भी मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे जौनसार बावर क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी और बेहतर होगी और इस पिछड़े क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में भी मदद मिलेगी.

मुख्यमंत्री रावत ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान परियोजना के लिए धन स्वीकृत करने का अनुरोध किया था.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *