Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे गर्मी से हाहाकार, 11–12 से पहले नहीं  बारिश के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में 11 और 12 जून को बारिश के आसार हैं। फिलहाल राज्य में चटक धूप के साथ मौसम शुष्क है। लगातार चढ़ रहे पारे के चलते उमस भरी गर्मी से राज्य के मैदानी इलाकों के लोग बेहाल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है राज्य में आज आशिंक रूप से बादल छाए रहेंगे। बुधवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा और चटख धूप खिली रही। तपिश बढ़ने से देहरादून सहित राज्य के मैदानी इलाकों में उमस के कारण पसीने छूट रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से पारे में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि बीते तीन साल जून की अपक्षा सर्वाधिक है।

विभाग के पूर्वानूमान के मुताबिक आज उत्तरकाशी, चमोली,पिथौरागढ़, अल्मोडा, नैनीताल, चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बर्षा गर्जन के साथ होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य में 11 व 12 जून को पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और टिहरी जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। दूसरी तरफ, मैदानी इलाकों यानी हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर के साथ ही नैनीताल के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन यहां मौसम के शुष्क रहने की संभावना ज्यादा है। पहाड़ों में और भी जगहों पर अच्छी खासी बारिश हो सकती है और इसके चलते भूस्खलन जैसी घटनाओं से सावधान रहने की हिदायत दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,अगले दो दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा शुक्रवार से राज्य में मौसम का मिजाज बदल सकता है, जिसके चलते पर्वतीय इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल का कहना है कि प्रदेश में 11 और 12 जून को बारिश के साथ ही आंधी-तूफान की संभावना है। पहाड़ी जिलों के दूरस्थ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *