देरहादून। कोरोना को देखते सरकार ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में ग्रीष्म कालीन अवकाश 19 जून तक बढ़ा दिया है। उप सचिव शिवस्वरूप त्रिपाठी ने बुधवार को इसके आदेश किए। सभी कुलपतियों के साथ ही सभी निजी और सरकारी विवि के प्रिंसिपलों को भी ये आदेश भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि कोरोना अभी पूरी तरह थमा नहीं है। ऐसे में उच्च शिक्षण संस्थान नहीं खोले जा सकते। इसी को देखते हुए 19 जून तक सभी सरकारी और अशासकीय डिग्री कालेज, विवि और सभी निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। पहले सरकार ने ग्रीष्म कालीन अवकाश 12 जून तक किए थे।
