Nirbhik Nazar

दिव्यांग और चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्गों को घर पर ही लगेंगे टीके, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

देहरादून: दिव्यांग और चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्गों को घर पर ही टीके की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उन्हें बस स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसमें पहचान पत्र व दिव्यांगता प्रमाण पत्र अपलोड कराना अनिवार्य है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजीव दीक्षित ने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जो 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं किन्तु चलने-फिरने में असमर्थ हैं और न ही उनके साथ कोई अटेंडेंट हैं। वे इसके लिए पात्र होंगे। इसके अलावा वे बुजुर्ग जो चल फिर नहीं सकते और घर पर अकेले हैं वे भी इसका लाभ ले सकते हैं। बस इसके लिए उन्हें स्मार्ट सिटी के पोर्टल लिंक https://dsclservices.org.in/vaccine-registration/ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें टीकाकरण में मदद करेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *