Nirbhik Nazar

हरिद्वार-ऋषिकेश-देहरादून मेट्रो रेल परियोजना की प्रदेश सरकार ने कर दी भ्रूण हत्या – हरीश रावत

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने प्रदेश सरकार पर हरिद्वार-ऋषिकेश-देहरादून मेट्रो रेल परियोजना की भ्रूण हत्या करने का आरोप लगाया। इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने इस क्षेत्र के जानकार व्यक्ति को इस परियोजना का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया था। उन्हें परियोजना का सर्वेक्षण, वित्तीय स्रोतों की खोज के काम को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। इससे पहले परियोजना की व्यवहारिकता का भी आकलन कराया गया। वित्तीय दृष्टिकोण से परियोजना की उपयोगिता सुनिश्चित होने के बाद केंद्र सरकार को अनुमति देने के लिए पत्र भेजा। इस दौरान चुनाव की घोषणा हुई और राज्य में सत्ता परिवर्तन हो गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नई सरकार इस परियोजना को आगे बढ़ाएगी, ऐसी उम्मीद उन्हें थी। एक-दो बार परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री के बयान देखने को मिले, लेकिन लगता है कि सरकार बहुत शांत तरीके से परियोजना की भ्रूण हत्या कर दी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *