Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे सड़कों समेत तमाम विकास कार्यों के लिए सीएम तीरथ ने दी करीब 47.74 करोड़ की धनराशि को मंजूरी

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य योजना के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों समेत तमाम विकास कार्यों के लिए करीब 47.74 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दी है। चुनावी साल में इन क्षेत्रों में निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दो मोटर मार्गों के निर्माण को 3.14 करोड़, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के दो मोटर मार्गों के लिए 1.69 करोड़, गंगोलीहाट में सुकल्याड़ी बैंड से पभ्या मनतोली गुरैनो आगर मोटर मार्ग के निर्माण को 1.02 करोड़ स्वीकृत किए। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में एनएच-74 से खुशालपुर होते लांघा रोड तक लिंक मार्ग बनाने को 29.62 लाख, बागेश्वर के पालडीछीना-जैनकरास मोटर मार्ग के डामरीकरण को 1.23 करोड़, रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के पटियाचौरा से नौगांव सिमुड़ा में मोटर मार्ग के लिए 27.80 लाख रुपये दिए हैं।

पिथौरागढ़ में मोस्टामानू से हलपाती मोटर मार्ग सुधारीकरण कार्य को 1.30 करोड़, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के राजबाट से रिंगवाडगांव तक मोटर मार्ग नव निर्माण को 72.56 लाख और पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के कोट ब्लाक में सिंडी जसकोट मोटरमार्ग के अनुसूचित जाति ग्राम कमरगढ़ तक विस्तार को 24 लाख की राशि दी गई है। रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के जखोली ब्लाक में छेनागाढ़-घघांसू मोटर मार्ग सुदृढ़ीकरण व डामरीकरण को 3.32 करोड़, टिहरी विधानसभा क्षेत्र के जौल देवरी बाईपास को चंबा की ओर 900 मीटर मोटर मार्ग निर्माण को 1.11 लाख की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति दी गई।

बीएचईएल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन निर्माण कार्यों को 2.03 करोड़, पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के तीन कार्यों को 2.84 करोड़, झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में पांच कार्यों के लिए 2.36 करोड़, खानपुर क्षेत्र के 20 कार्यों के लिए 5.27 करोड़ मंजूर किए गए। भगवानपुर क्षेत्र के पांच कार्यों के लिए 4.54 करोड़, चौबट्टाखाल क्षेत्र के दो निर्माण कार्यों को 2.41 करोड़ व किच्छा क्षेत्र के दो निर्माण कार्यों के लिए 73.40 लाख दिए गए हैं।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *