Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे फिर बढ्ने लगा कोरोना का ग्राफ कुल मरीजों की संख्या हुई तीन लाख 36 हजार, पढ़िये पूरी खबर

देहरादून: उत्तराखंड में 24 घंटे बाद एक बार फिर कोरोना केसों में उछाल आया है। शनिवार को कोरोना के 463 पॉजिटिव मिले और 19 की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 36 हजार से अधिक हो गई है जबकि 6928 ने अभी तक दम तोड़ा है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार शनिवार को सबसे अधिक 124 मरीज देहरादून जिले में मिले हैं। जबकि अन्य जिलों में सौ से कम मरीज मिले हैं। उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में नए मरीजों की सख्या दहाई की संख्या से भी कम रही है। शनिवार को 29 हजार के करीब सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 19 हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए। विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे 695 मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या पांच हजार से कुछ ही अधिक रह गई है। जबकि तीन लाख 18 हजार से अधिक मरीज अभी तक ठीक हो गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर सात प्रतिशत के करीब जाती दिख रही है जबकि ठीक होने वालों का प्रतिशत भी 75 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है।

एक महीने बाद थमा बैकलॉग डेथ का सिलसिला

राज्य में शनिवार को 19 मरीजों की मौत हुई। सबसे अधिक तीन मरीजों की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई जबकि अन्य अस्पतालों में इक्का दुक्का मरीजों ने दम तोड़ा। शनिवार को लम्बे समय बाद राज्य में कोई भी बैकलॉग डेथ का डेटा सामने नहीं आया। राज्य में दूसरी लहर के दौरान नौ मई से लगातार बैकलॉग डेथ के मामले सामने आ रहे हैं और तकरीबन एक हजार मरीजों की मौत इस दौरान देर से दिखाई गई। लेकिन शनिवार के बुलेटिन में कोई भी बैकलॉग डेथ नहीं दिखाई गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *