नई दिल्ली: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई. कांग्रेस की वरिष्ठ दिग्गज प्रतिपक्ष नेता इंदिरा हृदयेश का आज निधन हो गया. वे दिल्ली में कांग्रेस की एक मीटिंग में शामिल होने गईं थीं. इसके बाद आज सुबह ही उनकी तबियत खराब हो गई. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया. दिल्ली के उत्तराखंड सदन में उन्हें हार्ट अटैक आया था. इंदिरा जी की मौत से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है.
Dr. Indira Hridayesh Ji was at the forefront of several community service efforts. She made a mark as an effective legislator and also had rich administrative experience. Saddened by her demise. Condolences to her family and supporters. Om Shanti: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) June 13, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधर पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा.डॉ. इंदिरा हृदयेश जी कई सामुदायिक सेवा प्रयासों में सबसे आगे थीं. उन्होंने एक प्रभावी विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई और उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव भी था. उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना है.