Nirbhik Nazar

कैमूर में भाजपा चारों विधानसभा सीट पर लड़ेगा चुनाव, जानिए किसे मिला टिकट, कौन कहाँ से प्रत्याशी

मेरी पार्टी बीजेपी की ‘बी टीम’ नहीं है: कमल हासन

भभुआ कैमूर (बंटी जायसवाल)। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर कैमूर के चारों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के उतारने को लेकर कई दिनों से एनडीए गठबंधन में उहापोह,असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब वह प्रत्याशियों के सीटों को लेकर कन्फर्म हो गया है। कैमूर जिले में एनडीए गठबंधन की ओर से कौन पार्टी इन चारों विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगा यह भी अब कंफर्म हो गया है। क्योंकि एनडीए गठबंधन की ओर से भाजपा ने ऐलान कर दिया है कि कैमूर जिले के चारों विधानसभा सीट पर एक बार फिर भाजपा से चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़े : Breaking: कैमूर में राजद चारों विधानसभा सीट पर लड़ेगा चुनाव, उतारे प्रत्याशी, जानिए कौन कहां से लड़ेंगे चुनाव

मोहनियां से विधायक निरंजन राम प्रत्याशी

जिसके बाद कैमूर की चारों विधानसभा सीट पर भाजपा द्वारा जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। उनके नामों भी ऐलान कर दिया गया है। जिसके बाद अब कैमूर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जिन्हें टिकट मिला है वे अब चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे और अपना नामांकन भी करेंगे। इस बार चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा द्वारा अपना उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।

चैनपुर से मंत्री बृजकिशोर बिंद प्रत्याशी

7 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन जिसमें भाजपा के विधायक चैनपुर विधानसभा से मंत्री बृजकिशोर बिंद, रामगढ़ से विधायक अशोक कुमार सिंह, भभुआ से विधायक रिंकी रानी पांडेय, मोहनिया से विधायक निरंजन राम को ही भाजपा ने अपना भरोसा जताते हुए टिकट दिया है।

भभुआ से रिंकी रानी पांडेय प्रत्याशी

भाजपा के कैमूर जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने अपने फेसबुक के माध्यम से जिले के चारों विधानसभा सीट से प्रत्याशियों के 7 अक्टूबर होने वाले नामांकन के बारे में जानकारी दिया गया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि मोहनिया और रामगढ़ विधानसभा का नॉमिनेशन मोहनिया अनुमंडल में और चैनपुर एवं भभुआ विधानसभा के विधायक प्रत्याशियों का नॉमिनेशन भभुआ अनुमंडल में होगा।

सीटों की दावेदारी ठोंकने वाले कुछ मायूस तो पार्टी के आदेश – विधानसभा चुनाव को लेकर कई दिनों से जो एनडीए गठबंधन से नेता अपने अपने पार्टी से सीटों की दावेदारी ठोक रहे थे। वह अब कैमूर में भाजपा के सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने के बाद किनारा कर लिया है।जिसमें जो पार्टी के सीटों पर दावेदारी ठोंक रहे थे। उसमें कुछ नेता व कार्यकर्ता मायूस बताये जा रहे है तो कुछ पार्टी के निर्णय को आदेश व अच्छा बता रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *