Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे भाजपा की नेता निकली बेईमान ! बेटों के साथ मिलकर किया मृत दंपति की प्रॉपर्टी पर कब्‍जा, गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड में पुलिस ने बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश सच‍िव रीना गोयल को उनके दोनों बेटों और एक अन्य के साथ गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर एक मृत दंपति की प्रॉपर्टी पर कब्‍जा करने का आरोप है। देहरादून के क्लेमेंट टाउन पुलिस ने बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश सच‍िव रीना गोयल, उनके दो बेटों और एक अन्य सहयोगी को करोड़ों की संपत्ति पर कब्‍जा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सभी को कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। अमेरिका में रह रहे दंपत्ति के रिश्तेदार ने अभियुक्तों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

अमेरिका में रहते हैं परिजन

क्लेमन टाउन थाने के एसएसआई गुमान सिंह नेगी के मुताबिक, हाल ही में बुजुर्ग दंपत्ति देवेंद्र मित्तल और सुशीला मित्तल का निधन हो गया था। दंपत्ति के इकलौते बेटे की मृत्यु कुछ साल पहले हो गई थी। इस बीच रीना गोयल ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दंपत्ति के घर के ताले तोड़कर कब्जा कर लिया। मृतक सुशीला के भाई सुरेश महाजन जो कि अमेरिका में रहते हैं उन्होंने मेल द्वारा पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला सही पाया गया। इसके बाद रीना गोयल, बेटे लब्य गोयल व श्रृषभ गोयल और अनुज सैनी को गिरफ्तार किया गया।

 

कांग्रेस ने भाजपा पर किया हमला

इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्ता की दबंगई क्या होती है इसका जीता जागता उदाहरण भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री द्वारा करोड़ों की जमीन व घर पर कब्जा करना है। दसौनी ने कहा कि इस महामारी में जहां लोग पीड़ितों की बढ़-चढ़कर मदद कर रहे हैं वहीं भाजपा की महिला नेत्री इस तरह के कुकृत्य में संलिप्त हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *