काशीपुर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए सीएम तीरथ को ही अगले चुनाव का चेहरा घोषित किया। सोमवार को काशीपुर में उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा हमारे पास पीएम मोदी जैसा नेतृत्व हो तो उनकी उपलब्धियों को जनता के सामने जरूर लेकर जाएंगे। कोविड काे लेकर कहा कि पहली लड़ाई हमारी चुनाव से पहले कोरोना पर जीत हासिल करने की है। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता हर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने में जुटे हैं।

मंडी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में काशीपुर में विधायक हरभजन सिंह चीमा की जगह ने नए उम्मीदवारों की दावेदारी पर को लेकर पूछे गए सवाल पर पार्टी के अंदर चुनाव को लेकर प्रक्रिया होती है इसमें व्यवस्था बनाई जाती है। इसमें केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के पास यह निर्णय होता है। समय आने पर सभी संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जिस किसी को जो जिम्मेदारी देती है वह उसकाे निभाता है। कई वरिष्ठ नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है जिसे वह उसी तत्परता से निभा रहे हैं। हर प्रयास होता है कि हर कार्यकर्ता और हर नेता को उचित सम्मान मिले।
कोविड भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयास को लेकर सरहाना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे कोविड काल में मुश्किल में फंसे लोगों के लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने तन,मन और धन से पूरा प्रयास किया। कहीं राशन, आक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया। छह जुलाई से हमने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने का एक प्रयास शुरू किया है जो पूरे प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा है। प्रदेश जैसे अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है वैसे हमारी राजनीतिक रूप से आगे बढ़ने का काम करेंगे। आगामी 20 तारीख को वर्चुअल कार्य समिति की बैठक करेंगे। इस महीने के आखिरी में एक मंथन बैठक करेंगे जिसमें प्रदेश के 40 बड़े नेता आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।