Nirbhik Nazar

बिहार में लॉकडाउन में छूट, अब शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें, सीएम नितीश ने किया ये ट्वीट

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार के धीमी होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को प्रतिबंधों में और ढील की घोषणा की  है, इससे पहले कोरोना संक्रमण के कम मामले आने के बाद राज्य में आठ जून को लॉकडाउन खत्म करने की घोषणा की गई थी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से खुद प्रतिबंधों में और ढील की घोषणा करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा है…

इससे पहले आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद लॉकडाउन की विस्तृत समीक्षा के बाद नीतीश कुमार ने यह घोषणा की है. बिहार में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए राज्य में पांच मई से लॉकडाउन लगाया गया था, जिसके आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद समय-समय पर इसे बढाया गया. राज्य में आठ जून को लॉकडाउन खत्म होन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई है, रात में कर्फ्यू लगाया गया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *