Nirbhik Nazar

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत इन दिनों दिल्‍ली प्रवास पर हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उप राष्ट्रपति को कंडाली के रेशों से बनी शाल और केदानाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। वह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर, कृषि मंत्री एनएस तोमर, वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल एवं नागरिक उडडयन मंत्री हरदीप पुरी समेत कुछ अन्य मंत्रियों से भी भेंट करेंगे। वहीं, सोमवार को मुख्‍यमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान एवं किरण रिजिजू से मुलाकात की।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *