Nirbhik Nazar

राजधानी देहरादून मे कुत्ते की चाह ने करा दिया 2 लाख का नुकसान, जानिए कैसे 

देहरादून: दून में साइबर ठग भोले-भाले व्यक्तियों को शिकार बनाने के नए-नए पैंतरे खोज रहे हैं। छिद्दरवाला निवासी एक व्यक्ति को शातिर ठग ने कुत्ता बेचने के नाम पर करीब दो लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबेरियन हस्की खरीदने की चाह में पीड़ि‍त मोटी रकम गंवा बैठा। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को छिद्दरवाला निवासी शिवनारायण राणा ने शिकायत दर्ज कराई। बताया कि बीते चार जून को उन्होंने इंटरनेट पर एक साइबेरियन हस्की का विज्ञापन देखा। उन्होंने विज्ञापन पर दिए गए फोन नंबर पर काल किया। अज्ञात ने उन्हें पांच हजार रुपये एडवांस भेजने को कहा। जिस पर उन्होंने गूगल-पे के जरिये पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्हें डिलीवरी के लिए एक अन्य नंबर से काल आया। जिस पर अज्ञात ने उन्हें कुत्ता पहुंचाने का भरोसा देकर एक लाख, 95 हजार 600 रुपये ठग लिए। इसके बाद न तो उन्हें कुत्ता मिला और न ही रकम वापस मिली।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *