देहरादून: कोरोना संक्रमण के मद्देनजर आज वेडिंग प्वाइंट कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पद रहा है। एक तरफ जहां वेडिंग प्वाइंट स्वामी परेशान हैं वहीं वेडिंग प्वाइंट जुड़े लोगों की दिहाड़ी भी खत्म हो गई है। अब तमाम शादियां लोगों को सीमित व्यकटियों की संख्या मे घर पर ही करनी पद रही हैं। करीब तीन महीने तक कोरोना के कारण लोगों को शादियां रद करनी पड़ीं जिसकी वजह से वेडिंग प्वाइंट से जुड़े कारोबारियों का लाखों का नुकसान हुआ । मैरिज पैलेस, होटल, बैंड बाजे वाले, घोड़ी वाले और डेकोरेशन कारोबारी बेरोजगारी की कगार पर पहुंच गए हैं।

कोरोना की दूसरी लहर में सरकार की नई गाइडलाइन के तहत संख्या कम होने के कारण जहां विवाह का आयोजन करने वाले परेशान हैं वहीं वेडिंग प्वाइंट वालों के सब्र का बांध भी टूट गया है। इसी क्रम मे आज वेडिंग प्वाइंट एसो0 के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की । उनसे मांग की गई की शादी समारोहों मे वर्तमान में लागू कोविड टेस्ट की अनिवार्यता को हटाया जाए। यह भी मांग की गई कि वेडिंग पांईट के क्षेत्रफल के हिसाब से शादी में आमंत्रित मेहमानों की संख्या तय की जानी चाहिए। इन दोनों मुद्दों पर मंत्री जी ने सकारात्मक रुख दिखाया और डीएम देहरादून से इस विषय पर बात की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह इस मामले को शासन स्तर पर भी रखेंगे।ताकि वेडिंग प्वाइंट से जुड़े कारोबारियों की समस्या का समाधान किया जा सके। मंत्री जी से मिलने वालों मे तरंजीत साहनी, पी पी सभेर्वाल, अमित रमोला, आलोक मित्तल, विशाल शर्मा आदि लोग थे।

वहीं वेडिंग प्वाइंट जुड़े तरंजीत साहनी का कहना है कि पिछले साल भी जब विवाह का सीजन शुरू हुआ था तो कोरोना ने दस्तक दे दी। लाकडाउन के चलते ज्यादातर शादियां तो कैंसिल हो गई, जो थोड़ी बहुत हुई उसमें आठ से दस लोग ही शामिल हुए जिस कारण वेडिंग प्वाइंट का पूरा काम ठप हो गया। पिछले साल भी नवंबर-दिसंबर में थोड़ा बहुत काम शुरू हुआ परंतु इस बार फिर कोरोना के कारण सब कुछ फीका हो गया। अब जो शादियां हो रही हैं वह केवल दोनों परिवारों के सदस्य ही उसमें शामिल हो रहे हैं और नियमो के चलते घरों मे ही हो रही हैं। लिहाजा, कारोबार से जुड़े करीब 100 परिवारों के लिए संकट की स्थिति पैदा हो गई है। सरकार उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए उनकी आर्थिक तौर पर सहायता करे या नियमों मे बदलाव करे ताकि लोग वेडिंग प्वाइंट मे शादी कराने के लिए बुकिन करें। और वेडिंग प्वाइंट वालों का जीवन-यापन सही प्रकार से हो सके।