Nirbhik Nazar

बिहार में तीन जिलों के DM मे बदलाव, 5 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

पटना: बिहार में एक बार आइएएस अफसरों का तबादला किया गया है. इसके तहत तीन जिले के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मुंगेर, सीतामढ़ी और जहानाबाद जहानाबाद के में अब नये डीएम होंगे. नवीन कुमार को जहानाबाद से ट्रांसफर कर मुंगेर के नया जिलाधिकारी बनाया गया है. सुनील कुमार यादव को सीतामढ़ी का डीएम बनाया गया है. सुनील कुमार वित्त विभाग के संयुक्त सचिव  पद पर थे. वहीं, हिमांशु कुमार राय को जहानाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है. हिमांशु कुमार सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के पद पर थे. इसी अधिसूचना के तहत सीतामढ़ी की जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव  पदस्थापित किया गया है, मुंगेर की जिलाधिकारी रचना पाटिल को समान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव पदस्थापित किया गया है.

बता दें कि शुक्रवार को ही बिहार सरकार ने प्रदेश के 22 अंचलाधिकारियों का ट्रांसफर का आदेश जारी किया ता. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार अंचल अधिकारी, प्रभारी अंचल अधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी के पद पोस्टेड बिहार राज्य सेवा के अंचाधिकारियों और इनके ही ग्रेड के अन्य राजस्व अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. जारी अधिसूचना के आलोक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि इस अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए. सभी संबंधित डीएम, एडीएम, बंदोबस्त पदाधिकारी और चकबंदी के डिप्टी डायरेक्टर उनके जिले में पोस्टेड पदाधिकारियों को इस महीने के अंत तक स्थानांतरित पदाधिकारी को विरमित कर उसकी रिपोर्ट विभाग को भेजने का निर्देश दिया है.

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *