Nirbhik Nazar

रामगढ़ से RJD से सुधाकर सिंह ने किया नामांकन, जनसभा में कहा हमें विरासत में मिली है राजनीति,विकास है मुद्दा

SP-BSP उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने वर्तमान व पूर्व विधायक पर जमकर बोला हमला

दुर्गावती (कैमूर)मुबारक अली।नामांकन के सातवें दिन रामगढ़ विधानसभा राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बुधवार को मोहनिया अनुमंडल में पहुंचकर नामांकन पर्चा दाखिल किया.इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल रहा.नामांकन करने के बाद राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने दुर्गावती पहुंचे.जहां बिछियां महाविद्यालय के ग्रांउड पर आयोजित विशाल सभा को संबोधित किया. नीतीश सरकार सहित वर्तमान एवं पूर्व विधायक पर जम कर निशाना साधा.

यह भी पढ़े: पुलिस को देख भागने में शराब तस्कर की ट्रक की चपेट में आने से मौत,यूपी से बिहार ला रहे थे शराब

रामगढ विधानसभा क्षेत्र में नहीं हुआ विकास इस दौरान रामगढ़ विधानसभा राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रामगढ़ विधानसभा में हालत इतना खराब है कि हमारे यहां दूसरे विधानसभा से लोग आयात हो रहे हैं क्या हमारे यहां के लोग लड़ने वाले नहीं है. रामगढ़ के राजनीत में क्या बेचैनी है जिस व्यक्ति से बिछियां व्यामशाला नहीं चला जिससे एक गांव का विकास नहीं हुआ जिस व्यक्ति से महाविद्यालय का विकास नहीं हुआ.

विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव दान में मिला जमीन उसे छोड़ नहीं रहे हैं वैसे लोग विकास की बात करते हैं हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. विरासत का राजनीति हमें मिला है वह विरासत जो गांधी लोहिया ने छोड़ा था। वह विरासत जो कर्पूरी ठाकुर ने छोड़ा था हम उस विरासत की उत्तराधिकारी है जो लालू प्रसाद ने हम लोगों के बीच बताने का कार्य किया.

ईमानदार नेता चुनेंगी जनता श्री सिंह ने कहा की रामगढ़ की जनता जो सहादत है वर्षों से ईमानदार नेताओं को चुनने का काम किया. यह धरती स्वर्गीय सच्चिदानंद सिंह, स्वर्गीय दशरथ तिवारी विश्वनाथ राय की है.इस दौरान जिला अध्यक्ष अकलू राम भभुआ राजद प्रत्याशी भरत बिंद भोलानाथ यादव पशुपति पंकज कुमार मन्नान खान छविलाल राम डाक्टर जवाहर विंद राजेंद्र प्रजापति सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे सभा का संचालन पूर्व जिला परिषद सदस्य आनंद सिंह ने किया.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *