Nirbhik Nazar

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रदेश भर के एक हजार लोगों से वर्चुअल जुड़ेंगे

देहरादून: आयुष विभाग ने 21 जून को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार कोरोना महामारी के कारण योग दिवस वर्चुअल होगा। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला में योग दिवस कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रदेश भर से एक हजार लोगों से वर्चुअल जुड़ेंगे। आयुष विभाग की ओर से उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शिरकत करेंगे। आयुर्वेद विभाग के निदेशक डा. एमपी सिंह ने बताया कि इस बार सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

कोरोना महामारी के कारण कार्यक्रम में सीमित संख्या रहेगी। प्रदेश भर से एक हजार लोग वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में योगाभ्यास के साथ ही योग के महत्व की जानकारी दी जाएगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से कोविड की वजह से इस बार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और सप्ताह ऑनलाइन मनाया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से डायट प्राचार्यों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *