Nirbhik Nazar

क्रिकेट खेलने बाइक से जा रहे युवकों को ट्रक ने रौंदा,एक की मौत, दो गंभीर घायल

UP सरकार के दो साल पूरे, CM योगी बोले- 2 सालों में नहीं हुआ एक भी दंगा

मोहनियां /कैमूर। कैमूर जिले के मोहनिया थाना अंतर्गत पुराना चेक पोस्ट के समीप बुधवार को एक गिट्टी लदे ओवरलोडेड ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया. जिसमें एक युवक की मौत हो गया.जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को जीटी रोड पर छोड़कर फरार हो गया.

यह खबरें में क्लिक कर पढ़ें…

पुलिस को देख भागने में शराब तस्कर की ट्रक की चपेट में आने से मौत,यूपी से बिहार ला रहे थे शराब

रामगढ़ से RJD से सुधाकर सिंह ने किया नामांकन, जनसभा में कहा हमें विरासत में मिली है राजनीति,विकास है मुद्दा

Video : चैनपुर विधानसभा से राजपा से प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह ने किया नामांकन, कहा क्षेत्र में होगा विकास,किसानों का बिजली बिल माफ,युवाओं को मिलेगा रोजगार

कैमूर : समेकित चेकपोस्ट के पास उत्पाद विभाग की टीम ने इतना बोतल शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया थाना क्षेत्र के मामादेव गांव निवासी आकाश कुमार उर्फ लालू, पंकज चौधरी,विवेक कुमार बुधवार कि सुबह अपने गांव मामा देव से बाइक से दोस्तों के साथ मोहनिया के एमपी कॉलेज मैदान में क्रिकेट खेलने के लिए जा रहा थे.

जैसे ही बाइक सवार तीनों युवक मोहनिया थाना क्षेत्र के पुराना चेक पोस्ट के समीप पहचे.दुर्गावती की तरफ से सासाराम की तरफ जा रही एक गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार तीनों युवकों को बुरी तरह रौंद डाला. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को जीटी रोड पर छोड़कर फरार हो गया.हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई. लोगों की मदद से घायल तीनों युवकों को मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान घायल आकाश कुमार उर्फ लालू की मौत हो गई.वहीं दोनो युवकों को चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया.इसके मोहनिया पुलिस ने शव को कब्जे में कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *