Nirbhik Nazar

BJP की कार्यसमिति की बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने दिये सुझाव, भाजपा के 25 सितंबर तक के प्रोग्राम तय

देहरादून : प्रदेश विधानसभा के अगले साल होने वाले चुनाव के लिए अब जबकि आठ माह का वक्त शेष रह गया है तो भाजपा चुनावी मोड में आ गई है। शनिवार को हुई पार्टी की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति के मद्देनजर 27 जून से होने वाले तीन दिवसीय चिंतन शिविर के लिए स्थल का निर्धारण कर दिया गया। पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की मौजूदगी में यह शिविर रामनगर में होगा। बैठक में 25 सितंबर तक के लिए पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों पर कार्यसमिति ने मुहर लगाई।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बुलाई गई कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, महामंत्री राजेंद्र भंडारी व कुलदीप कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के कुछ सदस्य प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहे, जबकि जिला मुख्यालयों से पदाधिकारी व सदस्य वर्चुअली जुड़े। उद्घाटन सत्र के बाद प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी, जिसे अनुमोदित कर दिया गया। निर्देश दिए गए कि कार्यक्रमों का आयोजन मंडल स्तर तक सुनिश्चित किया जाए।

 

ये कार्यक्रम हुए तय

  • 20 जून से पार्टीजनों को प्रशिक्षित करने को छह हफ्ते तक प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण
  • 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बूथ स्तर तक योग शिविरों का आयोजन
  • 23 जून को स्मृति दिवस के रूप में मनेगा डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन
  • 23 जून से 6 जुलाई तक बूथ स्तर तक डा मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, व्याख्यान, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण
  • 25 जून को काला दिवस मनाते हुए आपातकाल के दौरान के मीसा बंदियों का सम्मान
  • 27 जून प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुनने की व्यवस्था
  • 27, 28 व 29 जून को रामनगर में चिंतन शिविर का आयोजन
  • 31 जुलाई से पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव का प्रवास, बूथ से प्रदेश स्तर पर बैठकों का आयोजन
  • 25 सितंबर तक सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति को अभियान। मोर्चों के लिए विशेष संपर्क अभियान।
  • निरंतर चलेंगे सेवा ही संगठन के कार्य व मेरा बूथ टीकाकरणयुक्त अभियान
  • ग्राम स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान में शहरी क्षेत्रों में दो लाख व्यक्तियों और प्रत्येक ग्राम स्तर पर एक युवा व एक महिला कार्यकर्त्‍ता को प्रशिक्षण। इसके लिए मंडल स्तर पर गठित होगी तीन सदस्यीय टीम।
nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *