Nirbhik Nazar

DM देहरादून व स्मार्ट सिटी के सीईओ ने अधिकारियों को दी स्मार्ट रोड के कार्यों में पानी न जमा होने की हिदायत

देहरादून: मानसून सीजन को देखते हुए जिलाधिकारी व स्मार्ट सिटी के सीईओ डा. आशीष श्रीवास्तव ने स्मार्ट रोड के कार्यों में पानी जमा न होने की हिदायत अधिकारियों को दी। उन्होंने कहा कि जहां भी गड्ढे हैं, उन्हें तत्काल भरा जाए, ताकि उनमें पानी जमा होने और डेंगू की आशंका को खत्म किया जा सके।

शनिवार को जिलाधिकारी डा. आशीष श्रीवास्तव ने नियोजन विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ गंगा प्रसाद के साथ परेड ग्राउंड सुदृढ़ीकरण, दून लाइब्रेरी के मार्डनाइजेशन व स्मार्ट रोड के कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां भी स्मार्ट रोड के तहत कार्य किए जा रहे हैं, वहां सड़क के नेचुरल काम्पैक्शन (प्राकृतिक रूप से ठोस सतह बनाना) का ध्यान रखा जाए। ऐसा न हो कि मरम्मत और पुननिर्माण के बाद सड़क धसने लगे। पूर्व में बनी यदि किसी सड़क के साथ ऐसी स्थिति पैदा होती है तो उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए।

परेड ग्राउंड के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अवशेष कार्यों को हर हाल में 15 अगस्त तक पूरा करने को कहा। वहीं, दून लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि भवन की फ्रंट लाबी में पाठकों के बैठने व पुस्तकों को रखने के लिए अतिरिक्त स्थान की व्यवस्था की जाए। इसके लिए दूसरे व तीसरे तल की लाबी में स्लैब आदि के माध्यम से आवश्यक बदलाव किए जाएं। अधिकारियों ने बताया कि लाइब्रेरी में तीन मंजिल तक ढांचागत निर्माण पूरा कर दिया गया है और चौथी मंजिल के छत का काम प्रगति पर है। निरीक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *