Nirbhik Nazar

पर्यटन मंत्री ने दी सफाई सीएम से बात करके ही शुरू हुई एयरपोर्ट की कार्यवाई, मंत्री सुबोध उनियाल को कही ये बात

हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने साफ किया है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप पुरी से वार्ता के बाद ही हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए कसरत शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि विभागीय क्लीयरेंस के बाद ही एयरपोर्ट से संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट में आएगा। इंटरनेट मीडिया पर अपनी इस पोस्ट के माध्यम से महाराज ने सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पर भी निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री उनियाल ने पूर्व में कहा था कि हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने इंटरनेट मीडिया में अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके द्वारा राज्य में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को लेकर हाल में ही एक प्रशासनिक कमेटी का गठन कर भूमि चयन की पहल की गई। इस संबंध में 18 जून को दोबारा बैठक कर भूमि चयन की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस बीच इंटरनेट मीडिया में यह प्रचार किया गया कि राज्य सरकार को इसकी जानकारी नहीं है। महाराज ने लिखा कि इस विषय में मुख्यमंत्री व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से वार्ता और उनके संज्ञान में लाने के बाद ही एयरपोर्ट के संबंध में कार्यवाही शुरू हुई है।

महाराज ने आगे लिखा, मेरे लिए राज्य का हित सर्वोपरि है। हमारा सपना है कि अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड से यात्री जहाज से सीधे यहां उतरें और योग ध्यान के साथ-साथ चारधाम सहित अन्य स्थलों के दर्शन भी कर सकें। उन्होंने लिखा कि स्थलीय निरीक्षण के अलावा विभागीय क्लीयरेंस के बाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का विषय कैबिनेट में आएगा। इसके पश्चात आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *