Nirbhik Nazar

कोरोना के दौरान रिम्स में आउटसोर्स के तहत बहाल किए गए स्वास्थ्यकर्मियों का रिम्स मे हँगामा

रांची: कोरोना के दौरान रिम्स में आउटसोर्स के तहत बहाल किए गए स्वास्थ्यकर्मियों का हंगामा जारी है। दरअसल, आउटसोर्स पर बहाल करीब 200 कर्मियों को हटाया जा रहा है। 749 कर्मियों की बहाली टीएनएम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के तहत किया गया था। इन्हें कहा गया था कि कम से कम 3 महीने के लिए इनकी नियुक्ति होगी और इस दौरान इन्हें हटाया नहीं जाएगा जरूरत पड़ने पर यह अवधि 6 महीने की भी हो सकती है। वहीं महज 2 महीने होने के बाद ही करीब 200 कर्मियों को हटाया जा रहा है। इन्हें अब तक 1 महीने की भी सैलरी नहीं दी गई है। बहाल कर्मियों का कहना है कि 11 मई के बाद ज्वाइन करने वाले कर्मियों को काम पर नहीं आने को कहा गया है। इनकी नियुक्ति अप्रैल के पहले महीने में किया गया था। अब काम से हटाए जा रहे कर्मी रिम्स उपाधीक्षक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

6 तारीख से बनाई हाजिरी उनकी भी 13 से बाद की दिखा रहे जॉइनिंग

कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर बहाल नंदलाल कुमार ने बताया कि उन्होंने 6 तारीख को जॉइन किया था पर उनकी जॉइनिंग 13 तारीख के बाद की दिखाई जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके पास रजिस्टर की कॉपी है। जिसमें 6 तारीख से हाजिरी बना हुआ दिखाया जा रहा है पर लिस्ट में उनका नाम नहीं है। ऐसा ही हाल बहुत सारे कर्मियों का है। हटाई जा रहे हैं कर्मियों ने बताया कि उनसे मई महीने में एफिडेविट भी लिया गया था कि उन्हें 3 महीने तक काम कराया जाएगा। जिसके बदले सैलरी का भुगतान भी किया जाएगा और हटाया नहीं जाएगा। प्रूफ भी कर्मियों के पास है इसके बावजूद हटाया जा रहा है।

बरियातू थाना को करना पड़ा हस्तक्षेप पर नहीं माने कर्मी

रिम्स उपाधीक्षक कार्यालय के बाहर करीब डेढ़ सौ से दो सौ लोग सुबह 9:00 बजे से प्रदर्शन कर रहे थे 12:00 बजे तक जब नहीं हटे तो बरियातू थाना के प्रभारी ने इन लोगों को समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं माने प्रदर्शन और विरोध की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से रिम्स उपाधीक्षक कार्यालय के बाहर मुस्तैद है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *