Nirbhik Nazar

कुंभ कोविड फर्जी जांच मामला, SIT ने नामित फर्मों को पूछताछ के लिए जारी किया नोटिस, 4 दिन मे देना होगा जवाब

हरिद्वार: कुंभ मेले के दौरान फर्जी कोविड परीक्षण की जांच कर रही एसआईटी ने मामले में नामित फर्मों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। एसआईटी ने उन्हें पेश होने के लिए चार दिन का समय दिया है। नामित फर्मों में दिल्ली की मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज, हरियाणा की नलवा लैब और डॉ. लालचंदानी लैब का नाम शामिल है।

फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद मुकदमा दर्ज

महाकुंभ मेले के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की कोविड जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद मुकदमा दर्ज हो चुका है। जिला प्रशासन और कुंभ मेला प्रशासन पहले ही इस मामले की जांच कर रहा है। मामले की विवेचना के लिए जिला स्तर पर एसएसपी ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी की टीम ने पहले दिन से ही इस मामले में जांच शुरू कर दी थी। महाकुंभ के दौरान कोरोना की जांच में कैसे फर्जीवाड़ा किया गया, इसका खुलासा 40 पेज की प्रारंभिक जांच में हुआ है। जांच तैयार करने में अधिकारियों को कई दिनों का समय लगा। इसी जांच रिपोर्ट के बाद मैक्स सर्विस, हिसार की नलवा लैब और दिल्ली की डॉक्टर लाल चंदानी लैब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *