देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में सोमवार को कोरोना टीके की दूसरी खुराक लगवाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका इस महामारी से बचाव में सबसे बड़ा हथियार है।
समय पर दूसरी डोज लगवाएं
मजबूत सुरक्षा चक्र बनाएं#COVID19 महामारी से जंग में सुरक्षा चक्र को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आज दून अस्पताल में COVID Vaccine की दूसरी डोज लगवाई।स्वयं को व अपने प्रियजनों को इस महामारी से बचाने के लिए टीका अवश्य लगावाएं। pic.twitter.com/bDSjzKATIw
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) June 21, 2021
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का टीका अधिक से अधिक लोगों को लगाने की कोशिश लगातार हो रही है। अधिक से अधिक टीके मंगाने के साथ टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। इस अवसर पर जिला डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती, मुख्यमंत्री के चिकित्सक वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एनएस बिष्ट, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री, पीआरओ महेंद्र भंडारी, सुधा कुकरेती, संदीप राणा, गौरव चौहान, दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने कारगी चौक के समीप संत निरंकारी भवन में चल रहे कोविड टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से टीकाकरण की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सही पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस टीकाकरण केंद्र में 45 वर्ष से अधिक आयु और 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण हो रहा है।