Nirbhik Nazar

LPG ग्राहक बिना सिलेन्डर बदले निशुल्क बदल सकते हैं अपना डिस्ट्रीब्यूटर, ये है प्रक्रिया

नई दिल्ली: घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को मोदी सरकार एक बड़ी राहत देने जा रही है। अब ग्राहक खुद ही यह तय कर सकेंगे कि उन्हें किस डिस्ट्रीब्यूटर से गैस रिफिल करवानी है।  इस सुविधा को रिफिल बुकिंग पोर्टेबिलिटी नाम दिया गया है और देश के चुनिंदा शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अगले हफ्ते से इसे शुरू किया जा सकता है। बता दें  डिस्ट्रीब्यूटर चुनने के अलावा सिलेंडर बुक करने की पूरी प्रोसेस में कोई बदलाव नहीं होगा। फिलहाल इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है। सरकार ने इसके लिए चंडीगढ़, कोयंबटूर, गुड़गांव, पुणे और रांची को चुना है। अगर पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो इस योजना को धीरे-धीरे बाकी शहरों में भी लॉन्च किया जा सकता है। अभी आप अगर गैस सिलेंडर बुक करते हैं, तो जिस डिस्ट्रीब्यूटर से आपने कनेक्शन ले रखा है, वही आपको सिलेंडर की डिलीवरी करता है। यानी एक बार आपने जिस डिस्ट्रीब्यूटर से गैस कनेक्शन ले लिया आपको गैस से जुड़ी तमाम सुविधाएं उसी डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा दी जाती हैं। आपके पास डिस्ट्रीब्यूटर बदलने का विकल्प नहीं होता है।

डिस्ट्रीब्यूटर बदलने से क्या होगा फायदा

इस योजना के आपके शहर में लागू होने के बाद जब आप नया सिलेंडर बुक करेंगे तो आपके पास डिस्ट्रीब्यूटर चुनने का विकल्प भी होगा। आपके इलाके में जितने भी डिस्ट्रीब्यूटर हैं, उन सबकी लिस्ट आपको दिखेगी। आप डिस्ट्रीब्यूटर की रेटिंग और बाकी सुविधाएं देखकर डिस्ट्रीब्यूटर चुन सकेंगे। यही डिस्ट्रीब्यूटर आपको सिलेंडर की डिलीवरी करेगा। जिस डिस्ट्रीब्यूटर की ज्यादा रेटिंग होगी उसकी सुविधाएं उतनी ही बेहतर होंगी। आप जब सिलेंडर बुकिंग करेंगे तो हर डिस्ट्रीब्यूटर की रेटिंग भी आपको दिखेगी। इसी को देखकर आप अपने लिए बेहतर डिस्ट्रीब्यूटर चुन सकेंगे।

 

डिस्ट्रीब्यूटर चुनने की प्रक्रिया

  • आपको mylpg.in वेबसाइट पर जाकर अपनी LPG आईडी से लॉगिन करना होगा।
  • अगर आप पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं तो रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • यहां आपको क्षेत्रवार डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी मिलेगी।
  • हर डिस्ट्रीब्यूटर के आगे उसकी रेटिंग भी दी गई होगी। आप अपनी पसंद से डिस्ट्रीब्यूटर को चुन सकेंगे।
  • डिस्ट्रीब्यूटर चुनने के बाद आपको मेल पर कंफर्मेशन के लिए एक फॉर्म भेजा जाएगा।
  • आप डिस्ट्रीब्यूटर बदल रहे हैं ये जानकारी आपके वर्तमान डिस्ट्रीब्यूटर को भेजी जाएगी।
  • मौजूदा डिस्ट्रीब्यूटर तीन दिन के भीतर फोन पर आपसे डिस्ट्रीब्यूटर न बदलने का अनुरोध कर सकता है।
  • अगर आप वर्तमान डिस्ट्रीब्यूटर के साथ ही बने रहना चाहते हैं तो डिस्ट्रीब्यूटर के पास आपकी रिक्वेस्ट कैंसिल करने का ऑप्शन होगा।
  • अगरडिस्ट्रीब्यूटर बदलना ही चाहते हैं तो वर्तमान डिस्ट्रीब्यूटर को इसके लिए बोल सकते हैं। वो तुरंत आपका कनेक्शन नए डिस्ट्रीब्यूटर को ट्रांसफर कर देगा।
  • अगर मौजूदा डिस्ट्रीब्यूटर 3 दिन के भीतर आपका कनेक्शन ट्रांसफर नहीं करता तो चौथे दिन अपने आप ही आपका कनेक्शन नए डिस्ट्रीब्यूटर को ट्रांसफर हो जाएगा।
  • आपको अपने सिलेंडर और बाकी चीजों को जमा करने की जरूरत नहीं होगी, न ही आपको डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाना होगा। पूरी प्रोसेस ऑनलाइन होगी।
  • इस पूरी प्रोसेस के लिए आपसे रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट या किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *