Nirbhik Nazar

केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 वर्ष की उम्र में निधन, चिराग ने ट्वीट कर दी जानकारी, शोक की लहर

सीटों पर SP, BSP के साथ नहीं कोई मतभेद, हमारे लिए मैदान पहले से तैयार: RLD

Desk : देश और बिहार की राजनीति से बेहद दुखद खबर आ रही है। लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान अब नहीं रहे।केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 74 साल के थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एक बड़े हॉस्पिटल में भर्ती थे।

रामविलास पासवान के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। बिहार समेत देश के कई बड़े नेताओं ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।रामविलास पासवान के निधन की खबर के बाद से देश और बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।

बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर पिता रामविलास पासवान के निधन की खबर दी। चिराग ने ट्विटर पर लिखा, ‘पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं. Miss you Papa…’

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान पिछले करीब एक महीने से दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में भर्ती थे। 2 अक्टूबर की रात को उनकी हार्ट सर्जरी की गई थी। यह पासवान की दूसरी हार्ट सर्जरी थी। 

रामविलास पासवान के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुःख व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने ट्वीट कर गहरी संवेदना व्यक्त की है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने भी रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद समय विभिन्न नेताओं ने रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *