Nirbhik Nazar

वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्त हुए देहरादून के डीएम अधिकारियों को दिये ये निर्देश

देहरादून : डीएम डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को वायु प्रदूषण रोकथाम और सभी निर्माण व परिचालन ईकाइयों को वायु गुणवत्ता मानकों के अन्तर्गत लाने के सम्बन्ध में वर्चुअल बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, नगर निगम, एमडीडीए, लोक निर्माण विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खाद्य,आपूर्ति, फूड सेफ्टी, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, जैसे सभी विभागों को वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए विभिन्न उपायों को लागू करने और वायु गुणवत्ता मानकों के अन्तर्गत सभी क्रियाकलापों को संचालित करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान जैसी कार्यदायी संस्थाओं और पुलिस, परिवहन विभाग, नगर निगम, एमडीडीए, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसे एन्फोर्समेंट विभागों को वायु गुणवत्ता मानकों के अनुपालन हेतु बेहतर प्लान बनाने और उस पर अमल करने के निर्देश दिये। उन्होंने परिवहन विभाग को सभी प्रदूषण जांच केन्द्रों और इसकी समस्त गतिविधियों में सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने, ई-रिक्शा और ई-वाहन को बढ़ावा देने, व्यक्तिगत परिवहन की जगह सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने, व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस को ऑटोमेटेड प्रक्रिया में लाने के लिए एम-फिटनेस एप से कनेक्ट करते हुए उसी अनुरूप मॉनिटिरिंग करने व पूरी परिवहन व्यवस्था में प्रदूषण निम्नीकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इसके अलावा पूर्ति विभाग के साथ मिलकर शहर में सीएनजी ईंधन स्टेशन स्थापित करने के सम्बन्ध में होमवर्क करने और जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित करने के निर्देश दिये।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *