Nirbhik Nazar

शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर दुर्गावती में पैरा मिलिट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

मेरी पार्टी बीजेपी की ‘बी टीम’ नहीं है: कमल हासन

दुर्गावती (कैमूर)। विधानसभा चुनाव 2020 को शांतिपुर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दुर्गावती प्रखंड में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है. कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया जा रहा है. मंगलवार को दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के पचलिखी,करारी, बिनपुरवा,

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव : लालू प्रसाद यादव इस बार दो विधानसभा से लड़ रहे है चुनाव, लड़ चुके है राष्ट्रपति का चुनाव

नुआंव,जेवरी आदि गांवों मे थाना अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग भयमुक्त होकर 28 अक्टूबर को मतदान में हिस्सा लें अगर कोई व्यक्ति आपको डराता है तो इसकी सूचना तुरंत थाना को दें.

उन्होंने आम लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की भी अपील की वही अशांति फैलाने वाले लोगों की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की अपील की फ्लैग मार्च से लोगों में भयमुक्त होकर मतदान का विश्वास बढ़ रहा है.जहां पुलिस के जवानों ने ग्रामीणों से भयमुक्त होकर बिना किसी दबाव में शांतिपूर्ण रूप से मतदान करने का अपील करते हुए फ्लैग मार्च किया.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *