Nirbhik Nazar

तेजस्वी का वार- तिकड़म से ही मुख्यमंत्री बने हुए हैं नीतीश

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं। इस बीच आरजेडी नेता ने महंगाई को लेकर सीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तिकड़म से ही मुख्यमंत्री बने हुए हैं, यह सभी को पता है। लंबे समय के बाद बुधवार को दिल्ली से बिहार लौटे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे बिहार को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। लोजपा में टूट के लिए जदयू को जिम्मेदार बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि लोजपा के नेता चिराग पासवान को किसके साथ रहना है, यह उन्हें तय करना है।

तेजस्वी ने कहा कि लालू प्रसाद की सेहत स्थिर है और वे डॉक्टरों की देखरेख में हैं। पत्रकारों द्वारा लंबे दिनों तक बिहार से बाहर रहने के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कि वे एक नेता के साथ एक बेटा भी हैं, इसलिए वे दिल्ली में थे। लालू प्रसाद पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि लालू प्रसाद जल्द ही पटना लौट सकते हैं। उन्होंने लोजपा में टूट के संबंध में कहा कि नीतीश कुमार तिकड़म से ही मुख्यमंत्री बने हुए हैं, यह सभी को पता है।

उन्होंने कहा, ” ये लोग तोडफोड पर जितना ध्यान देते हैं, अगर वे बिहार और यहां के लोगों पर ध्यान देते तो यह नौबत ही नहीं आती।” बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने महंगाई को लेकर केंद्र और बिहार सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि लोग महंगाई से परेशान हैं। राज्य के 25 जिलों में पेट्रोल सेंचुरी मार चुकी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार को बर्बाद करने में लगे है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *