Nirbhik Nazar

कुंभ कोरोना जांच मे घोटाला करने वालों के फोटो सीएम और केंद्रीय मंत्रियों के साथ हो रहे वायरल

देहरादून: महाकुंभ के दौरान कोरोना टेस्टिंग में हुए फर्जीवाड़े के तार अल्मोड़ा जिले से जुड़ते दिखाई पड़ रहे हैं। दरअसल मैक्स कार्पोरेट सर्विसेज के एक पार्टनर शरत पंत के यहीं का निवासी होने का दावा किया जा रहा है। अल्मोड़ा जिले की चर्चित द्वाराहाट विधानसभा सीट पर वह सक्रिय भी है। उसके कुछ मित्र फेसबुक पर उसकी वाल पर यह कमेंट भी लिखते देखे जा सकते हैं कि ‘लगता है कि इस बार द्वाराहाट सीट पर उसका टिकट पक्का है।’ सोशल मीडिया पर एक युवक की फोटोज इन दिनों खूब वायरल हो रही हैं जिनमें वह भाजपा के तमाम केंद्रीय मंत्रियों के साथ दिखाई पड़ रहा है।

किया जा रहा है कि मैक्स कार्पोरेट सर्विसेज का सह मालिक यही शरत पंत हैं। हमने शरत पंत की फेसबुक वाल ढूंढ निकाली। हालांकि उसमें मैक्स कार्पोरेट सर्विसेज का जिक्र कहीं नहीं दिखा, लेकिन वे तमाम फोटोज मिल गई जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हां इस शरत पंत का एक लिंक्डइन अकाउंट भी हमें मिला जिसमें लिखा गया है कि वह मैक्स कार्पोरेट सर्विस का पार्टनर है। यदि यह सोशल मीडिया पर लग रहे आरोप सत्य हैं तो राजनीति और भ्रष्टाचार की गलबहियां निंदनीय हैं।

जिस युवक को सोशल मीडिया पर मैक्स कार्पोरेट सर्विसेज का पार्टनर शरत पंत बताया जा रहा है। यह तमाम फोटोज उसकी फेसबुक वाल से डाऊनलोड की गई हैं। उसके फेसबुक वाल पर उसके मित्र यह बात उसे यूं ही नहीं कह रहे हैं। 12 जून को उसने मोदी सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ अपनी फोटो अपलोड करके मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *