Nirbhik Nazar

BJP की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड की युवा नेत्री दीप्ति रावत भारद्वाज बनी महामंत्री

देहरादून: BJP की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड की युवा नेत्री दीप्ति रावत भारद्वाज को महामंत्री नियुक्त किए जाने से राज्य की भी अहमियत बढ़ी है। मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। दीप्ति त्रिवेन्द्र सरकार में उत्तराखंड उच्च शिक्षा उन्नयन सलाहकार समिति की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। उनको राज्यमंत्री का दर्जा हासिल था। पहली बार भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड को इस कदर बड़ी जिम्मेदारी मिली है।  दीप्ति 2007 में बीरोंखाल (मौजूदा चौबट्टाखाल सीट) से BJP के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। तब वह सबसे युवा प्रत्याशी (सिर्फ 25 साल) थीं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की वह साल 2002-2003 की महासचिव रह चुकी हैं। दीप्ति ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। उन्होंने परिषद् में विभिन्न दायित्वों को संभाल चुकी हैं। वे वर्ष 2002-03 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की महासचिव चुनी गईं।

वह भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रही हैं। उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता व प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। उन्होंने अमेरिका में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ़ एशियन पॉलिटिकल पार्टीज समेत कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में भाग लिया है। वह पत्रकार भी रही हैं। टीवी चैनल आईबीएन-7 में एंकर के रूप में भी कार्य किया है। सामाजिक गतिविधियों के लिए ऊर्जा फाउंडेशन का संचालन करती हैं। पति नकुल भी BJP के युवा मोर्चा के प्रमुख नेताओं में हैं। वह भी दिल्ली विवि छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। दीप्ति को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किये जाने पर उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। साथ ही उन्हें बधाई दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, मंत्री सतपाल महाराज, अरविन्द पांडेय, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य समेत अनेक नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *