Nirbhik Nazar

देवस्थानम का विरोध कर रहे तीर्थ पुरोहित बोले, कभी नहीं था सोचा था कि पूजा छोड़ धरने को मजबूर होंगे

उत्तरकाशी: देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के पुजारियों ने बुधवार को कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे पूजा छोड़ धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। दोनों मंदिरों के पुजारी सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं और बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बोर्ड को जल्द भंग नहीं किए जाने पर आक्रामक आंदोलन शुरू करने की धमकी दी है। पुजारी सोमवार से पहले, बोर्ड के विरोध में हाथों पर काली पट्टी बांधकर पूजा कर रहे थे। वे हमेशा देवस्थानम बोर्ड के गठन का विरोध करते रहे हैं और उन्हें लगता है कि यह उनके अधिकारों का उल्लंघन है।

उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड का गठन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल के दौरान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित 51 मंदिरों के प्रबंधन के लिए राज्य विधानसभा में पारित एक कानून के माध्यम से किया गया था। हालांकि उनके उत्तराधिकारी तीरथ सिंह रावत ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद फैसले पर पुनर्विचार करने और सभी हितधारकों को विश्वास में लेकर सभी 51 मंदिरों को इसके दायरे से हटाने का संकेत दिया था। गंगोत्री में धरने पर बैठने वालों में अरुण सेमवाल, सुभाष सेमवाल, दीपक सेमवाल और हरीश सेमवाल शामिल थे, वहीं यमुनोत्री में धरना देने वालों में लखन उनियाल, अनिरुद्ध उनियाल, विजय उनियाल, कपिल उनियाल और विशालमणि उनियाल शामिल थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *