Nirbhik Nazar

CM हेमंत सोरेन को जान से मारने की मिली थी धमकी, पुलिस ने रंगदारी मे दर्ज कर लिया केस

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर ई-मेल भेजकर धमकी दी गई है। सेक्रेटरी टू सीएम के ई-मेल पर यह जान से मारने की धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। धमकी के साथ-साथ अपशब्द का भी प्रयोग किया गया है। रांची पुलिस ने सीएम को जान से मारने की धमकी के मामले में सिर्फ रंगदारी से संबंधित भारतीय दंड विधान (भादवि) की धाराएं 385 व 387 जोड़कर अपना कोरम पूरा कर दिया। जान से मारने की धमकी से संबंधित भादवि की धारा 506 जोड़ी ही नहीं गई।

बहरहाल, इस ई-मेल से धमकी भरे मैसेज के मामले में रांची पुलिस ने आइपी एड्रेस के आधार पर आरोपित विक्रम गोधराई को कर्नाटक से गिरफ्तार भी किया। रांची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरोपित को रांची लाया गया और उससे पूछताछ की गई। आरोपित विक्रम पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर है। वह मानसिक रूप से तनाव में आ गया था, जिसके चलते उससे यह गलती हो गई। उसने अपनी गलती स्वीकार ली है और भविष्य में ऐसा नहीं करने का वादा किया। इसके बाद पुलिस ने उसे बांड भरवाकर छोड़ दिया।

पूर्व में तीन बार ई-मेल से मुख्यमंत्री को दी जा चुकी है धमकी

– मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूर्व में ई-मेल से तीन बार धमकी दी जा चुकी है। गत वर्ष आठ व 17 जुलाई और इस साल 5 जनवरी को मुख्यमंत्री को धमकी दी गई थी। तीनों ही ईमेल से संबंधित आईपी ऐड्रेस का अब तक पता नहीं चल सका है। तीनों आईपी ऐड्रेस का सर्वर जर्मनी और स्विट्जरलैंड में है। तीनों ही मामलों का अनुसंधान सीआइडी कर रही है। अब तक तीनों ई-मेल से संबंधित आईपी ऐड्रेस और अपराधियों का पता नहीं चल सका है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *