Nirbhik Nazar

उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी, बुजुर्ग इस नंबर पर फोन कर मांग सकते हैं सहायता

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने वर्चुअल रूप से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नंबर 14567 का शुभारंभ किया। उन्होंने डीएम और सीडीओ को वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का हरसंभव निदान करने के निर्देश दिए।

गुरुवार को एनआइसी में वर्चुअल कार्यक्रम के तहत सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड ऐसा पहला राज्य बना है। जिसने वरिष्ठ नागरिगों की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जांच किया है। जिसका मुख्य उद्देष्य वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करना है। उन्हें जानकारी उपलब्ध कराना, कानूनी सलाह, भावनात्मक सहारा, फील्ड इंटरवेंशन जैसे किसी भी तरह की प्रताड़ना से सुरक्षा प्रदान करना हैं। सभी आम वरिष्ठ नागरिक इस हेल्पलाइन का लाभ उठा पाएंगे। घर बैठे-बैठे ही अपनी कठिनाइयों को सीधे-सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं।

समाज कल्याण मंत्री आर्य ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय हैं कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। सीनियर सिटिजन की समस्याएं सुनने और निस्तारण के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से स्थानीय स्तर पर फील्ड अधिकारी की नियुक्ति की गई है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी सहित जिले के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *