Nirbhik Nazar

पूर्व बीडीसी के 10 वर्षीय पोते की नदी में डूबने से हुई मौत, गांव में मचा कोहराम

PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- पूर्व सरकारों में किसानों का भला करने की नहीं थी नीयत

भगवानपुर कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पत्थरहवा घाट के सुअरा नदी की है। मृतक 10 वर्षीय बच्चा पवन कुमार भगवानपुर पंचायत के पूर्व बीडीसी सह भगवानपुर निवासी मल्लू मलाह के पुत्र हरेराम मल्लाह का पुत्र बताया जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक, जो बुधवार सुबह में अपने दादा दादी के साथ गांव के ही नदी गया हुआ था।

यह भी पढ़े : चैनपुर विधानसभा : कोई साक्षर है तो कई प्रत्याशी है M.A. डिग्रीधारी, हथियारों के भी है शौकीन

इसी बीच दादा दादी नदी के घाट पर कपड़ा धोने लगे और बच्चा नदी में स्नान करने लगा। इसी बीच नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूबने से बच्चे की मौत हो गई। जब दादी ने अपने पोते को नदी के किनारे नहीं देखा तो शोर मचाने लगी।जिसके बाद लोगों द्वारा नदी में कूदकर खोजबीन किया गया तो लगभग 20 मिनट के बाद बच्चे के शव को नदी से निकाला गया। जिसके बाद तुरंत परिजनों द्वारा उसे भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 

जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इधर, बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वही घटना की सूचना पर भगवानपुर थाने की पुलिस भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया।  वहीं घटना की सूचना पर भगवानपुर पंचायत के मुखिया गब्बर मियां भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच गए थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *