Nirbhik Nazar

अगर टोल प्लाजा का आदेश निरस्त हुआ है तो दिखाने में एक जनप्रतिनिधि को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए – प्रीतम सिंह

देहरादून : टोल प्लाजा के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे क्रमिक अनश के 26 वें दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह दोबारा उन्हें अपना समर्थन देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा करीब 20 दिन पहले की गई विधानसभा अध्यक्ष की घोषणा के बावजूद संबंधित आदेश का सामने न आना दुर्भाग्यपूर्ण है। धरना स्थल पर आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा निर्माण के निरस्त होने संबंधी लिखित आदेश जब तक नहीं आ जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। क्षेत्र से चुने गए जनप्रतिनिधियों को जनता को गुमराह करने के बजाए सामने आकर जवाब देना चाहिए। अगर टोल प्लाजा का आदेश निरस्त हुआ है तो उसे आंदोलनकारियों के बीच जाकर दिखाने में एक जनप्रतिनिधि को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक को क्षेत्र की जनता की नहीं आगामी चुनाव की चिंता है। स्वयं उत्तराखंड सरकार में उच्च पद में रहने के बावजूद टोल प्लाजा के निरस्त का आदेश अभी तक विधायक ऋषिकेश की जनता के सामने नहीं ला पाए और अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने का काम कर रहे हैं। खरोला ने कहा की क्षेत्र की जनता विधायक द्वारा दिए गए वादों और ऋषिकेश के विकास के प्रति उनके इरादों को समझ चुकी है। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, भगवती प्रसाद सेमवाल, विजय पाल सिंह रावत विक्रम सिंह भंडारी, वेद प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *