Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे किसानों का हल्ला बोल, देहरादून में किसानों ने किया राजभवन कूच, पुलिस ने रोका

देहरादून: कृषि कानून के विरोध में उत्तराखंड के किसानों ने देहरादून स्थित गांधी पार्क के पास प्रदर्शन किया। शनिवार को इस दौरान किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। यहां से उन्होंने राजभवन कूच किया। राजभवन कूच करने पहुंचे किसानों को पुलिस द्वारा हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया। जिसके बाद किसान वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान मौके पर अधिकारी पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। यहां से पुलिस किसानों को गिरफ्तार कर ले गई।कृषि कानून रद्द कराने की मांग के लिए शुरू हुए किसान आंदोलन को सात महीने पूरे हो गए हैं। शनिवार को चंडीगढ़ में 32 किसान संगठनों ने राजभवन की तरफ कूच किया। दोपहर करीब पौने एक बजे किसान पंचकूला के नाडा साहिब गुरुद्वारा से रवाना हुए।

मोहाली से किसानों ने अंब साहिब से यादविंदर चौक की तरफ किया कूच

वहीं मोहाली से किसानों ने अंब साहिब से यादविंदर चौक की तरफ कूच किया। इस दौरान किसान नेता रुलदू सिंह ने कहा कि आज के दिन इंदिरा गांधी की तरफ से इमरजेंसी लगाई गई थी। उसे याद करते हुए यह मोर्चा निकाला जा रहा है। यादविंदर चौक पर किसानों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए। किसान नेता रणजीत सिंह ने कहा कि हमने 5000 तक के किसानों का टिकट सोचा था, लेकिन अब तक 30 हजार से ज्यादा किसानों का टिकट हो चुका है। दोपहर करीब एक बजे किसान चंडीगढ़ बॉर्डर पर पहुंचे।

किसान बैरिकेड तोड़कर चंडीगढ़ में घुस गए

बॉर्डर पर चंडीगढ़ पुलिस ने पूरी तरह बैरिकेडिंग की है और पानी के टैंकर भी तैनात हैं। वहीं किसानों ने बॉर्डर पर बैरिकेडिंग हटा दी। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछार कर दी। किसान बैरिकेड तोड़कर चंडीगढ़ में घुस गए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *