देहरादून। उत्तराखंड के सात जिलों में रविवार को मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से राज्य के सात जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में तेज बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। राज्य के पहाड़ी इलाकों और कुछ मैदानी इलाकों में छिटपुट जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि, राज्य भर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। शनिवार को दिन में तेज धूप के साथ उमस रही। हालांकि शाम को चली सर्द हवा से लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा।

जानिए क्या होता है मौसम विभाग के ग्रीन, येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट का मतलब
ग्रीन अलर्ट: इस अलर्ट का मतलब होता है कि कोई खतरा नहीं है. सबकुछ नॉर्मल है. बारिश की संभावना नहीं है.
येलो अलर्ट: आने वाले खतरे के प्रति सचेत करता है. येलो अलर्ट को मौसम विज्ञान विभाग जैसे-जैसे मौसम खराब होता है, ऑरेंज अलर्ट में परिवर्तित कर देता है.
ऑरेंज अलर्ट: बारिश व आंधी की पूरी संभावनाएं होती है. इस अलर्ट का मकसद लोगों को सावधान करना होता है. उन्हें सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए सतर्क करता है.