Nirbhik Nazar

जल्द हो होगा छात्रों का इंतज़ार खत्म, उत्तराखंड हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट 15 दिन के भीतर होगा जारी

देहरादून: राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने 15 दिन में उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी करने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि रिजल्ट जारी करने को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। शिक्षा मंत्री रविवार को रामनगर में आयोजित भाजपा के चिंतन शिविर में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान आपके अपने अखबार ‘हिन्दु्स्तान’ से खास बातचीत में पांडे ने बताया कि कोरोना के चलते हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी थीं। रिजल्ट जारी करने की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और 15 दिन के भीतर हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जो बच्चे परीक्षा देने के इच्छुक होंगे, उनके लिए योजना बनाई जा रही है। रिजल्ट के बाद बोर्ड अपने कार्य शुरू कर देगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *