Nirbhik Nazar

गरीबी थी बेबसी थी और थी लाचारी, कुएं मे 2 बेटियों को फेंककर, झारखंड मे “माँ” बनी हत्यारी, पढ़िये पूरी खबर

 पलामू। झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड के कचनपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने शादी की चिंता में अपनी दो बेटियों को कुएं में फेंक दिया, जिससे दोनों मासूमों की मौके पर मौत हो गई। हत्यारोपित मां अनीता देवी को बेटियों का पालन-पोषण करने में काफी परेशानी हो रही थी और साथ ही उनकी शादी की चिंता के कारण उसने घटना को अंजाम दिया।

अनीता देवी पिछले चार साल से अपने पति से अलग रह रही थी। इसी दौरान उसके पति अर्जुन देव ने दूसरी शादी कर ली, जिससे महिला और तनाव में जी रही थी। महिला को तीन बेटियां थी. जिनके लालन-पालन में उसे काफी परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक आर्थिक तंगी के चलते महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को मार डाला। मृतक बच्चियों में एक की उम्र सात वर्ष और दूसरी की उम्र पांच वर्ष थी। सबसे छोटी बेटी, जिसकी उम्र दो साल है, वह मां के पास है।

जानकारी के मुताबिक अनिता देवी की दस साल पहले शादी हुई थी। लेकिन लगातार 3 बेटियां होने के चलते पति ने उसे छोड़ दिया। जिसके बाद अनिता अपने भाई के घर पिछले चार साल से रह रही थी। घटना के बाद वह कुछ कहने की हालत में नहीं है। वह लगातार रोये जा रही है। अनिता के भाई मनोज यादव ने बताया कि तीनों बेटियों की शादी कैसे होगी, अनिता दिन-रात इसी चिंता में रहती थी। महिला और उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *