Nirbhik Nazar

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के छह पुलों का किया वर्चुअल उद्घाटन

देहरादून: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख से उत्तराखंड के छह पुलों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए सड़कें व पुल बेहद जरूरी हैं। सीमांत में पुल और सड़कें जहां सामरिक महत्व के लिए आवश्यक हैं, वहीं पर्यटन के लिहाज से भी जरूरी हैं। इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने देश के 75 पुलों व सड़कों का भी उदघाटन किया।

सोमवार को लददाख से आयोजित वर्चुअल उद्घाटन समारोह में रामनगर के ढिकुली स्थित एक रिजॉर्ट से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी शामिल थे। उदघाटन के बाद सीएम ने कहा कि दूरस्थ व दुर्गम स्थलों में जाने के लिए सड़कें व पुलों बननी चाहिए। मोदी सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। लगातार सड़कें व पुल बनाए जा रहे हैं। मोदी सरकार में ही राज्य के सीमांत क्षेत्रों में छह पुलों का निर्माण अभूतपूर्व उपलब्धि है। सीएम ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कार्य की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बर्फवारी में भी बीआरओ ने अथक मेहनत से सड़क निर्माण किया।

सीमांत क्षेत्र की इन पुलों के निर्माण होने से स्थानीय जनता को लाभ होगा। सैन्य गतिविधयां आसान होंगी। रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाए गए जोशीमठ-मलारी, ऋषिकेश-धरसूं, जौलजीवी-मुनस्यारी, जौलजीवी-मुनस्यारी, तवाघाट-घटटाबगड़, मुनस्यारी-बुग्डयार-मिलम को उद्घाटन किया है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *