Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे नहीं रहेगी बेरोजगारी, कांग्रेस सत्ता में आते ही सभी रिक्त पदों पर करेगी भर्ती – हरीश रावत

देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही सभी रिक्त पदों पर भर्ती करेगी। एक साल के भीतर सभी खाली पदों को भरा जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर युवाओं को रोजगार के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा सरकार नौकरियों पर बड़ी बातें करना छोड़े। राज्य सरकार पहले यह बताएं कि जिन 24 तकनीकी पदों पर रोडवेज में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा कराई थी, उनमें नियुक्तियां क्यों नहीं हुईं। पॉवर कार्पोरेशन में 141 पद क्यों घटाए गए। नौकरी में भर्ती का नाटक नहीं चलेगा। सबको मालूम हो गया है कि भर्तियां अब चुनावी जुमला बन कर रह गई हैं। कहा कि हमारा वादा है कि 2022 में कांग्रेस के सत्ता में आते ही एक साल के भीतर विभिन्न विभागों में खाली पड़े हुए सभी रिक्त पदों पर भर्तियां कर देंगे।

Dehradun: Uttarakhand Chief Minister Harish Rawat speaks to media in Dehradun on Wednesday. PTI Photo (PTI7_22_2015_000251B) *** Local Caption ***
nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *