Nirbhik Nazar

बिहार मे 10 वीं पास युवाओं के लिए मौका, डाक विभाग करेगा 1940 लोगों की भर्ती

पटना: बिहार में मैट्रिक पास के लिए वैकेंसी निकली हैं। यह वैकेंसी डाक विभाग के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए भारतीय डाक विभाग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार पोस्टल सर्किल में 1940 ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैट्रिक पास होनी चाहिए। तभी वो आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन की तिथि : बता दें की डाक विभाग के इन पदों पर आप 14 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन 10वीं में आये मार्क्स के आधार पर होगा। इसके लिए कोई एग्जाम नहीं होगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशयल वेबसाइट appost.in पर जारी सूचना को पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा फटाफट आवेदन करें।

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित हैं। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिस देखें।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *