Nirbhik Nazar

तीरथ सिंह रावत सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में कम होंगी पेट्रोल डीजल की कीमतें !

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए बड़ा फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इन पेट्रोलियम पदार्थों पर लिए जा रहे वैट (मूल्य वर्धित कर) को कम करने पर सरकार विचार कर रही है। सरकार के इस फैसले के बाद राज्य में पेट्रोल डीजल की कीमतें कम हो जाएंगी। कोरोना संकट काल में राज्य की आमदनी को बहुत नुकसान हुआ है लेकिन पेट्रोल और डीजल से सरकार को भारी राजस्व मिला है। राज्य को तकरीबन 1006 करोड़ का सालाना राजस्व इस ईंधन से मिलता है।बीते साल कोरोना संकटकाल में सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए वैट घटाने का फैसला नहीं किया। विकास कार्यों के साथ ही कर्मचारियों के वेतन-भत्तों और सेवानिवृत्त कार्मिकों के पेंशन भुगतान में सरकार को इस आमदनी पर बड़ा भरोसा है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मौजूदा कठिन परिस्थितियों के बावजूद राज्यवासियों को पेट्रोल और डीजल में वैट कम करने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार वैट में राहत देने पर विचार कर रही है। दरअसल पेट्रोल पर वर्तमान में 25 फीसद वैट या 19 रुपये प्रति लीटर वसूल किया जा रहा है। डीजल पर वैट 17.48 फीसद या 10.41 रुपये प्रति लीटर, जो भी ज्यादा हो, सरकार की ओर से लिया जा रहा है। प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की की कीमतें कम हुई तो इसका असर महंगाई पर भी दिखाई दे सकता है। इनकी कीमत कम होने से प्रदेश में ट्रांसपोर्टेशन लागत में कमी आना तय है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *