Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे फिर मची राजनीतिक उथल-पुथल सीएम के बाद ये नेता किए गए दिल्ली तलब

देहरादून: उत्तराखंड राजनीति में बीते दिनों मची उथल पुथल के बीच केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री चेहरा तो बदल दिया, लेकिन राजनीतिक उथल पुथल अभी पूरी तरह शांत नहीं हुई है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर केंद्रीय नेतृत्व ने वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को तलब किया है। जिसके बाद वह अपने सारे कार्यक्रम निरस्त करके सीधे दिल्ली पहुंच गए हैं।

आपको बता दें कि, उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है। इसके पीछे के कारणों पर नजर डालें तो मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहले से ही दिल्ली मौजूद हैं। जहां उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अब केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में सीएम चेहरा माने जाने वाले सतपाल महाराज और धन सिंह रावत को भी बुलाया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *