Nirbhik Nazar

कैमूर में ओवैसी ने कहा : NDA के शासनकाल में जनता बेरोजगार हुई तो RJD में पीटी गयी, भाजपा के सपने में भी आते है हम

गिरिराज सिंह बोले- भारत को पाकिस्तान के साथ मैच का बहिष्कार करना चाहिए

भभुआ हवाई अड्डा मैदान में ओवैसुउद्दीन ओवैसी ने चुनावी सभा को किया संबोधित

एनडीए और महागठबंधन को चुनाव में उखाड़ फेंक कर,नए गठबंधन सरकार को लाने की अपील
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। बिहार में एनडीए के शासनकाल में जनता बेरोजगार हो गयी तो राजद के शासनकाल में जनता को पीटा गया था। इनके शासनकाल में गरीबी लोगों का मुकद्दर बन गई। दरअसल यह बातें एआईएमआईएम सुप्रीमो और हैदराबाद के सांसद ओवैसुद्दीन ओवैसी ने भभुआ हवाई अड्डा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि चाहे एनडीए हो या राजद दोनो के शासनकाल में बिहार की जनता की दुर्दशा हुई है। इस बार के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता को इंसाफ मिलना चाहिए। 

इसके साथ ही ओवैसी ने कहा कि विरोधियों की दिल फरेब बातों में मत आइएगा बिहार से बीजेपी को बचाना है। विराट लोकतांत्रिक सेक्युलर मोर्चा के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताना है। जनसभा में लोगों से भभुआ विधानसभा क्षेत्र के रालोसपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुशवाहा,मोहनिया विधानसभा क्षेत्र की सुमन देवी, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अंबिका यादव और चैनपुर के प्रत्याशी मोहम्मद जामा खां को वोट देकर जिताने की अपील की। 
एनडीए और महागठबंधन के शासनकाल में बिहार वासियों की दुर्दशा हो चुकी है। इसे बदलने के लिए चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल सोच समझ कर करना है।

यह कैमूूूर का इलाका कृषि प्रधान है। इसके बावजूद भी इस इलाके की 70 फ़ीसदी चावल मिले बंद है। जिससे किसानों की धान खरीद सही समय पर नहीं होती है। इससे किसान  परेशान होकर अपनी मेहनत की फसल बिचौलियों को बेचते हैं। इस इलाके में नए गठबंधन की सरकार आने पर सभी चावल मिलों को खोला जाएगा। एनडीकेेकेे नीतीश के शासन काल में शौचालय बनवाने के लिए दो हजार और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 20 हजार रिश्वत देना पड़ता है।

अब रोजगार की बात कर रही है एनडीए व महागठबंधन बिहार में एनडीए के शासनकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था लचर और पूरी तरह चरमरा चुकी है। यहां की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक डॉक्टर पर 28 हजार पेसेंट की जिम्मेदारी है। स्कूल कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है। सड़कों का भी बुरा हाल है। महागठबंधन 10 लाख तो भाजपा 19 लाख नौकरी देने की बात कह रही है। लेकिन इतने साल के शासनकाल में नौकरिया क्यों नहीं दी गई।

हम भाजपा के सपनों में भी आते है
ओवैसुउद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा के सपनों में भी हम ही आते हैं। नए गठबंधन की सरकार बनने पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री होंगे।

नीतीश की रिटायरमेंट की बन चुकी है योजना: बीजेपी विधानसभा चुनाव के बाद बड़े गेम प्लान में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के किसी विधायक को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। नीतीश कुमार को रिटायरमेंट में डालने की योजना बनाई जा चुकी है। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *