Nirbhik Nazar

तीर्थपुरोहितों के सब्र का बांध टूटा, जलसमाधि और आत्मदाह की दी चेतावनी, ये है पूरा मामला

देहरादून: गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में चारधाम देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थपुरोहितों का आंदोलन जारी है। गंगोत्री धाम में तीर्थपुरोहितों ने शीघ्र बोर्ड रद्द नहीं होने पर जलसमाधि और आत्मदाह जैसे कदम उठाने की चेतावनी दी।

प्रदेश प्रधान संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष व तीर्थ पुरोहित परमानंद सेमवाल ने कहा कि वह इस आशा में है कि सरकार बोर्ड को जल्द भंग करें। कहा कि सरकार इस बात के लिए राजी नहीं होती है, तो वह जल समाधि और आत्मदाह जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। उधर बृहस्पतिवार को यमुनोत्री धाम के खरसाली स्थित शीतकालीन मंदिर में भी तीर्थपुरोहितों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बोर्ड को भंग करने की मांग की। गंगोत्री धाम में संजीव सेमवाल, परमानंद सेमवाल, सूर्यप्रकाश, जगतराम सेमवाल, रमाकांत सेमवाल, विमल सेमवाल, ज्योतिशरण, सत्येंद्र सेमवाल, अनूप सेमवाल, प्रवीण सेमवाल तथा खरसाली में पुरुषोत्तम उनियाल, लखन उनियाल, श्याम सुंदर उनियाल, बागेश्वर उनियाल, आशुतोष, महादेव, वीरेंद्र, विपिन, अमित, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *