Nirbhik Nazar

भाजपा की पूर्व महिला नेता ने ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा

हरिद्वार: ज्वालापुर विधानसभा सीट से विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ पूर्व भाजपा नेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दरअसल, एक माह पहले ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर में अपनी ही एक कार्यकर्ता और भाजपा की मंडल मंत्री रही महिला और उसके कुछ साथियों पर ब्लैकमेलिंग कर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। साथ ही ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने महिला और उसके पति समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में महिला ने कोर्ट के आदेश पर बहादराबाद थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने विधायक सुरेश राठौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *